img-fluid

‘E20 बना 420’: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, पेट्रोल में तय सीमा से अधिक इथेनॉल मिलाने का लगाया आरोप

November 07, 2026

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल (petrol) में एथेनॉल (ethanol) की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश में पेट्रोल के नाम पर लोगों को निर्धारित मात्रा से अधिक एथेनॉल दिया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘E20 बना 420’ (‘E20 becomes 420’) बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की बात कहती है, लेकिन ये इससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में उनकी जांच कराने के मामले का जिक्र किया। कर्नाटक सरकार ने कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत एथेनॉल मिलने का दावा किया है।


  • 11 नमूनों में 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल का दावा
    राहुल गांधी के मुताबिक, जांच में 14 में से 11 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से अधिक पाई गई। उन्होंने दावा किया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एक नमूने में एथेनॉल की मात्रा 31.2 फीसदी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के नमूने में 30.5 फीसदी मिली।

    उन्होंने कहा कि आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, नायरा और शेल जैसी सरकारी और निजी कंपनियों के पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल पाया गया। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनियों की अपनी प्रयोगशालाओं ने जांच रिपोर्ट में एथेनॉल की मात्रा का उल्लेख तक नहीं किया।

    महंगे पेट्रोल के पैसे देकर एथेनॉल भरवाने का आरोप
    कांग्रेस नेता ने कहा कि उपभोक्ता पेट्रोल की कीमत चुका रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ियों की टंकी में ज्यादा मात्रा में एथेनॉल भरा जा रहा है। इसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सभी वाहन इतनी अधिक मात्रा में एथेनॉल इस्तेमाल करने के लिए नहीं बने हैं। इससे गाड़ियों का माइलेज घट सकता है और बार-बार मरम्मत कराने की जरूरत पड़ सकती है। राहुल ने कहा कि लोग अपनी पसंद से खरीदी गई गाड़ियों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।

    राहुल गांधी ने पेट्रोल पंपों पर जानकारी और विकल्प की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंपों पर यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि पेट्रोल में कितनी मात्रा में एथेनॉल मिलाया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अपनी पसंद का ईंधन चुनने का विकल्प नहीं रहता।

    मोदी सरकार से पूछे सवाल
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि देश में पेट्रोल की टंकियों में वास्तव में क्या भरा जा रहा है और पेट्रोल में एथेनॉल की वास्तविक मात्रा कितनी है।

    उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के अंत में प्रधानमंत्री को दी गई बहस की चुनौती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को भी बहस में शामिल किया जाएगा और पूछा कि सरकार की नीतियों से वास्तव में किसे फायदा हो रहा है।

    Share:

  • रामायण में रणबीर कपूर का यह सीन देख भावुक हुए महेश भट्ट, बोले- उन्होंने अपने अंदर के भगवान को छू लिया

    Sat Nov 7 , 2026
      नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor)रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)की फिल्म रामायण ( film Ramayana)इन दिनों सिनेमाघरों (Cinemas)में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि अभिनेता यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved