img-fluid

UP में अघोषित इमरजेंसी… चुनावी समर में कूदे चंद्रशेखर, दिया बड़ा बयान

September 21, 2026

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर भी उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में पूरे दम-खम के साथ उतर गए हैं. इसी क्रम में वह अपनी बस्ती के रुदौली विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब के पक्ष में जनसभा और पद यात्रा कर माहौल बनाने की कोशिश की. रुधौली में प्रेस कांफ्रेंस कर चंद्रशेखर ने सत्ताधारी बीजेपी और सपा समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोला.

बस्ती जिले से 2027 के चुनावी समर की हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी अन्य पर वार करने के बजाय अपनी ताकत बढ़ाने और जनता के हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगी. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने कहा कि चाहें बीजेपी की हो या अन्य पूर्ववर्ती सरकारें, सभी जनता से सिर्फ वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आया.

यही वजह है कि मौजूदा सरकार अपनी रैलियों में भीड़ नजर नहीं आ रही. सरकारी कर्मचारियों की मदद ले रही बीजेपी उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें भीड़ जुटाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, अनुदेशक और शिक्षकों समेत अन्य सरकारी मशीनरी को लगाया जा रहा है. वहीं अज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ रहा है.


  • भीम आर्मी के कार्यक्रमों में इतनी भीड़ आ रही कि मैदान छोटे पड़ जा रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज सीट पर मिले 80,000 से अधिक वोटों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग 2022 से तैयार बैठे हैं. इस बार 2027 में ऐतिहासिक प्रदर्शन दिखेगा. प्रदेश में हुआ जंगलराज चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला. कहा कि उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी और जंगलराज जैसे हालात हैं.

    लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में 1 साल पहले हुई 4 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या हुई. इस मामले में अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. उन्होंने विनोद साहनी, रमेश कोरी, राम लखन मौर्य, शुभम, सौरभ विश्वकर्मा, बिजनौर हत्याकांड, ललिता गौतम प्रकरण और रायबरेली हत्याकांड को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की.

    चंद्रशेखर ने रुधौली में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया. कहा कि लोगों की जान की कीमत पर विकास नहीं चाहिए. उन्होंने इस फैक्ट्री को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की. इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि जिले की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है. रूधौली के लिए प्रत्याशी का ऐलान हो चुका है. जल्द ही बाकी सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.

    Share:

  • पुलिस का एक युवक को लाठी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    Mon Sep 21 , 2026
    इंदौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कर्मी लाठी से एक युवक की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। संभवतः यह वीडियो राऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है डीसीपी नरेंद्र रावत ने जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए। दरअसल यह वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved