
इंदौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कर्मी लाठी से एक युवक की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। संभवतः यह वीडियो राऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है डीसीपी नरेंद्र रावत ने जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए।
दरअसल यह वीडियो राऊ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पान की दुकान संचालित करने वाले की पिटाई राऊ थाने के ASI अनुज कुमार झा और उनके ड्राइवर निलेश द्वारा की जा रही है। वही पान की दुकान संचालित करने वाले ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि वो हर महीने ₹25 हजार रूपये की डिमांड कर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते है। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फसाने की धमकी देता है। बहरहाल पूरा मामला डीसीपी नरेंद्र रावत के संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved