img-fluid

धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक

September 22, 2026

“धानुका कृषि मित्र सम्मान” रहा विशेष आकर्षण”

नई दिल्ली. भारत (India) की अग्रणी एग्रोकेमिकल कंपनियों (Leading agrochemical companies) में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड (Dhanuka Agritech Limited) ने रायसेन (Raisen) जिले के बाम्होरी मार्केट में मेगा किसान बैठक का आयोजन किया, जिसमें करीब 200 किसानों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान की फसल के लिए समाधान, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा धनुका द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक कृषि समाधानों के प्रति किसानों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत S-1 सेल्स से श्री राम जी द्वारा स्वागत एवं माइकोर सुपर के परिचय के साथ हुई। DGM श्री सुभाष कुमार गुप्ता ने धानुका, “इंडिया का प्रणाम” पहल और Verdour के साथ उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।


  • BDO श्री अभिनव ने रोग प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जबकि FL श्री सौरभ तिवारी ने धान की फसल में कीट प्रबंधन को लेकर किसानों के साथ व्यावहारिक जानकारी साझा की।

    धानुका कृषि मित्र सम्मान
    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण धानुका कृषि मित्र श्री सुमित चौहान का सम्मान रहा। एक दिन पहले माइकोर सुपर को लेकर उनका प्रशंसापत्र रिकॉर्ड किया गया था। किसान बैठक के दौरान श्री चौहान ने करीब 200 किसानों के सामने अपने खेत में माइकोर सुपर के उपयोग से प्राप्त अनुभव, परिणाम और धान की फसल में देखे गए लाभों को साझा किया।

    अपने साथी किसानों के बीच सम्मानित किए जाने से श्री सुमित चौहान बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। अपने प्रत्यक्ष अनुभव को साझा करते हुए उनका आत्मविश्वास और उत्साह किसानों के बीच किसान से किसान तक अनुभव साझा करने का प्रभावी माध्यम बना और इस पूरे क्षण को बेहद खास बना दिया।
    धानुका डॉक्टर्स – श्री भीषम सिंह लोधी, श्री योगेश नामदेव, श्री मोहित श्रीवास्तव और श्री विकास चौहान ने पूरे कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ संवाद और सहभागिता को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया।

    किसानों की भागीदारी को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए टीम द्वारा एक इंटरैक्टिव क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसने किसानों के बीच खासा उत्साह और उमंग पैदा की। क्विज के दौरान किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई।

    Share:

  • अजनार नदी के बाद यमुना की सफाई में जुटे 'बिट्टू तबाही', साढ़े चार घंटे में 585 किलो कचरा निकाला

    Tue Sep 22 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की अजनार नदी  (Ajnar River) से सफाई अभियान की शुरुआत कर चर्चा में आए सुरेंद्र सिंह चौधरी (Surendra Singh Chaudhary) उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ अब दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे सफाई अभियान चला रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने पहले सफाई अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और वॉलंटियर्स के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved