img-fluid

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़: शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात, वीडियो से बढ़ी हलचल

November 06, 2026

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति (politics) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच संभावित सुलह और भविष्य की रणनीति को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसकी वजह एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) के बीच हुई मुलाकात और बातचीत का एक वीडियो है.

इस वीडियो में शरद पवार प्रफुल्ल पटेल से कहते सुनाई दे रहे हैं कि 10 नवंबर के बाद दोनों बैठकर बातचीत करेंगे. हालांकि, इस मुलाकात का असल एजेंडा क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

दरअसल, शरद पवार इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज और मेडिकल जांच चल रही है. इसी दौरान अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. पटेल ने शरद पवार का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई.


  • सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनाई दे रही है. शरद पवार कहते हैं, ‘वहां रहना पड़ता है, यह मुझे पता है. लेकिन कब तक रहना है, यह बताइए. उसके बाद हम तय करेंगे.’ इस पर प्रफुल्ल पटेल जवाब देते हैं, ‘मैं 10 तारीख के बाद मुंबई में रहूंगा. आप बताइए, कब बैठकर चर्चा करनी है. मैं तैयार हूं.’

    शरद पवार की इस टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. खासकर एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित मेल-मिलाप और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, 10 नवंबर के बाद होने वाली प्रस्तावित मुलाकात का एजेंडा अभी सामने नहीं आया है. इसलिए इस बातचीत को किसी राजनीतिक फैसले या गठबंधन की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखना जल्दबाजी होगी.

    प्रफुल्ल पटेल ने भी मुलाकात के बाद शरद पवार के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बातचीत के विस्तृत ब्योरे का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा था कि वह शरद पवार का हालचाल जानने पहुंचे थे और उनकी तबीयत अच्छी है.

    अब सबकी निगाहें 10 नवंबर के बाद होने वाली संभावित मुलाकात पर टिकी हैं. क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों के तहत होने वाली मुलाकात होगी या महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नया समीकरण आकार लेगा, इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिल पाएगा.

    पीएम मोदी ने भी की थी बात
    गौरतलब है कि शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. वहां से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद बुधवार को उन्हें नियमित मेडिकल जांच और आगे के उपचार के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना था. शरद पवार के करीबी और पारिवारिक मित्र विट्ठल मणियार के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उनसे आराम करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा था. उन्होंने सुप्रिया सुले और खुद के मिलकर देश संभालने की बात भी कही थी.

    Share:

  • MP: निवाड़ी की जेरोन खालसा नगर परिषद में आज मतगणना... अध्यक्ष को हटाने के लिए हुई थी वोटिंग

    Fri Nov 6 , 2026
    निवाड़ी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी जिले (Niwari district) में आज शुक्रवार को एक अहम फैसला होगा. जेरोन खालसा नगर परिषद (Jeron Khalsa City Council) की अध्यक्ष कुसुम पस्तोर (Kusum Pastor) पद पर बनी रहेंगी या उन्हें हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, इसका जवाब आज होने वाली मतगणना से मिलेगा. अध्यक्ष को हटाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved