img-fluid

त्योहारों से पहले सड़कें होंगी चकाचक, गौरीघाट रोड का भी होगा कायाकल्प

September 22, 2026

जबलपुर। त्योहारों से पहले शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने नगर निगम ने कमर कस ली है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नूÓ ने लोककर्म विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रमुख सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और लंबित विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।



  • महापौर ने कहा कि बारिश थमते ही शहर की प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़कों को तेजी से गड्ढामुक्त किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।महापौर ने बताया कि सड़क मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 50 लाख रुपए के दो टेंडर दो दिन के भीतर जारी किए जाएंगे। बार-बार खराब होने वाली डामरीकृत सड़कों की जगह जरूरत के अनुसार आरसीसी सड़क निर्माण कराने पर जोर दिया जाएगा। सड़क निर्माण में बेहतर फिनिशिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दो हैंड रोलर और दो मिनी रोलर की व्यवस्था की जा रही है। तकनीकी अधिकारियों को स्वयं फील्ड में पहुंचकर अपनी निगरानी में कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के बाद प्रभावित गौरीघाट रोड के री-स्टोरेशन को महापौर ने सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क को तत्काल मूल स्वरूप में लाया जाए, जिससे आमजन और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

    Share:

  • एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी

    Tue Sep 22 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी (Apple TV) और ऐपल आर्केड (Apple Arcade) भी शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved