img-fluid

“बुलडोजर कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई करेंगे”, अखिलेश यादव का बड़ा दावा

September 23, 2026

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि बुलडोजर कार्रवाई में जिन लोगों के घरों, दुकानों और सामान को नुकसान पहुंचा है, सरकार को उसकी भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा सरकार नुकसान की भरपाई नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित परिवारों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने लोगों के मकान और दुकानें बुलडोज कर दीं। गरीबों के प्रति सरकार का रवैया उदार होना चाहिए, क्योंकि उनके मकान में उनकी पूरी पूंजी लगी होती है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले लोगों को घर में रखा सामान निकालने का मौका दिया जाना चाहिए था।

अखिलेश ने कहा कि लोगों को अपना सामान निकालने नहीं दिया गया और उसे बुलडोजर में भरकर कहीं ले जाया गया। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर घर, मकान और सामान समेत जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।


  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित महिलाओं ने भी अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद अखिलेश यादव ने उन लोगों के नाम और उनकी संपत्तियों का विवरण साझा किया, जिनकी संपत्तियां बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित हुई हैं।

    अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 10 महीने में 14 बार आयोग के कई अधिकारियों ने अपना नोट लिखा है। उन्होंने कहा कि इससे यह सवाल उठता है कि चुनाव आयोग किसकी ओर से काम कर रहा है। अखिलेश ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया।

    सपा प्रमुख ने बिहार और बंगाल चुनावों को लेकर केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में पुलिस बल के माध्यम से चुनाव को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे हाल में बनी सरकारों की संवैधानिकता पर सवाल खड़े होते हैं और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

    अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अपने वोट की ताकत से इस सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए बुलडोज कर देगी।

    Share:

  • MP में 25 सितंबर से दौड़ेंगी सुगम परिवहन सेवा की बसें, CM मोहन यादव 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

    Wed Sep 23 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश के नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का 25 सितंबर 2026 को शुभारंभ होगा। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शुरुआती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved