img-fluid

Jharkhand: दर्दनाक सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

September 24, 2026

जमशेदपुर. झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले के दोमुहानी इलाके में भीषण सड़क हादसा (Road accident) हुआ है. यहां एक कार (Car) और ट्रक (truck) के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के भी शामिल है. घटना बुधवार देर रात की है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.


  • जानकारी के मुताबिक, दोमुहानी के पास कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी.

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है. इनमें मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के भी शामिल है.

    हादसे में झारखंड मंत्री की बेटी की भी मौत
    हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन की खबर को लेकर है. उनकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गईं. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

    इस दर्दनाक हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. मंत्री के परिवार और करीबियों ने मंत्री की बेटी की मौत पर दुख जताया है.

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया. साथ ही मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर भी दुख जताया.

    दोमुहानी में हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है. कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. राहत और बचाव टीम भी मौके पर मौजूद रही.

    Share:

  • रोशिबिना देवी ने फिर बढ़ाया भारत का मान गोल्ड का सपना टूटा लेकिन लगातार तीसरे एशियन गेम्स में जीता मेडल

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की स्टार वुशू खिलाड़ी(Star Wushu athlete) रोशिबिना देवी नाओरेम(Roshibina Devi Naorem) ने एशियन गेम्स 2026(Asian Games) में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नागोया में आयोजित प्रतियोगिता के महिला 60 किलोग्राम सांडा वर्ग के फाइनल में रोशिबिना का सामना चीन की झांग शियाओयू से हुआ। खिताबी मुकाबले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved