img-fluid

विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू बेगुनाह, बेटा ही निकला हत्यारा, चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश कारोबारी के इकलौते बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही रची थी। पूछताछ और आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जांच में पत्नी शालू की हत्या की साजिश में भूमिका सामने नहीं आने पर पुलिस उसे क्लीन चिट देने की तैयारी में है और उसकी रिहाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि सुब्रत शराब, जुआ और सट्टे का आदी था। महंगे शौक और अपना सामाजिक रुतबा बनाए रखने के प्रयास में वह लगातार कर्ज में डूबता गया। बताया गया कि उसने अलग-अलग बैंकों से करीब 40 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी मासिक किस्त लगभग 55 हजार रुपये थी। पुलिस के अनुसार, विनीत मिनोचा खर्च के लिए उसे हर महीने करीब 40 हजार रुपये देते थे। इसके अलावा सुब्रत की पत्नी शालू ने भी पति का कर्ज चुकाने के लिए अपने पिता नरेश अरोड़ा से करीब 14 लाख रुपये दिलाए थे। इसके बावजूद सुब्रत की आर्थिक परेशानियां खत्म नहीं हुईं।

पूछताछ में सुब्रत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के कई महिलाओं से संबंध थे। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक सुब्रत ने दावा किया कि उसके पिता रंगीन मिजाज थे और इसी वजह से उसकी मां उनसे अलग रहती थीं। सुब्रत ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता ने उसे गोवा की कुछ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं। पुलिस के अनुसार, सुब्रत को आशंका थी कि पिता किसी महिला से शादी कर सकते हैं और भविष्य में परिवार की करोड़ों की संपत्ति में नया वारिस शामिल हो सकता है। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश के पीछे संपत्ति से जुड़ी यही आशंका कितनी महत्वपूर्ण थी।


  • मामले में पुलिस ने पहले कारोबारी के नौकर विशाल और उसके साथी राज किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक, विशाल ने पूछताछ में दावा किया कि उसने सुब्रत के कहने पर विनीत मिनोचा की हत्या की थी। कथित तौर पर सुब्रत ने उसे छह लाख रुपये देने का वादा किया था, पुलिस का कहना है कि सुब्रत ने विशाल से यह भी कहा था कि अगर वह पकड़ा जाए तो हत्या का आरोप उसकी पत्नी शालू पर डाल देना। इसी बयान के बाद पुलिस की जांच का फोकस सुब्रत पर गया और उससे पूछताछ की गई।

    बुधवार को पुलिस ने शालू, विशाल और राज किशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान शालू और विशाल के सामने सुब्रत का सामना कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान शालू भावुक हो गई और उसने पति पर उसे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। इसके बाद तीनों को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अलग-अलग और आमने-सामने कई दौर की पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सामने आए बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सुब्रत की भूमिका को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

    शुरुआत में कारोबारी की हत्या की जांच में शालू का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और रिमांड पर भी लिया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान हत्या की साजिश में शालू की प्रत्यक्ष भूमिका के पर्याप्त तथ्य सामने नहीं आए। अब पुलिस शालू को इस मामले में क्लीन चिट देने और उसकी रिहाई के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं, सुब्रत को पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, कथित रकम के लेनदेन और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

    Share:

  • ईरान की अमेरिका को चेतावनी, फिर हमला किया तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध

    Thu Sep 24 , 2026
    तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो युद्ध का दायरा हिंद महासागर तक फैल सकता है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स की ओर से जारी एक वीडियो में सफवी ने कहा कि संघर्ष पहले ही फारस की खाड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved