img-fluid

MP: विदिशा में नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापे में 300 किलो से ज्यादा घी और संदिग्ध रंग बरामद

September 24, 2026

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन, राजस्व और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखर्जी नगर स्थित एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध घी और खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले संदिग्ध रंग बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक उपभोक्ता ने फैक्ट्री से निर्मित घी में मिलावट और गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार प्रीति पंथी और खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मुखर्जी नगर स्थित ‘श्याम डेयरी’ के माध्यम से संचालित फैक्ट्री परिसर पर दबिश दी।

लेबलिंग में गड़बड़ी और मिलावटी रंग बरामद

जांच अधिकारी जब फैक्ट्री के अंदर पहुँचे, तो वहां अलग-अलग ब्रांड और पैकेजिंग में घी तैयार किया जा रहा था। प्राथमिक जांच में ही डिब्बों की लेबलिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके अलावा फैक्ट्री परिसर से खाद्य सामग्री में मिलाए जाने वाले कुछ रासायनिक रंग और अन्य संदिग्ध सामग्रियां भी बरामद हुई हैं, जिन्हें घी में मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि फैक्ट्री से 300 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध घी जब्त किया गया है। सैंपल की बारीकी और वैज्ञानिक जांच के लिए राज्य स्तर (भोपाल) से खाद्य एवं औषधि विभाग की विशेष तकनीकी टीम भी विदिशा पहुँची है। भोपाल से आई टीम द्वारा नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • MP के पूर्व प्रमुख सचिव को बड़ा झटका, कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी

    Thu Sep 24 , 2026
    जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वेतन से काटी गई राशि वापस करने के आदेश का पालन न करने पर यह बड़ा फैसला लिया है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। दरअसल, पूरा मामला साल 2025 का है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved