img-fluid

LPG की कीमत, बुकिंग और सब्सिडी के नियमों में 1 अक्टूबर से से होगा बड़ा बदलाव…!

September 27, 2026

नई दिल्ली। देशभर में एक अक्टूबर 2026 से रसोई गैस (LPG) सिलेंडर (Cooking Gas-LPG- cylinder) की कीमत, बुकिंग और सब्सिडी नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) की ओर से जारी नए नियमों के मुताबिक, रियायती दर पर सिलेंडर यानी 210 रुपये की सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (eKYC) करवाना जरूरी कर दिया गया है. इससे पहले 7 सितंबर को दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिनों का न्यूनतम अंतर भी तय किया गया था. अगर आप भी इंडेन (Indane), एचपी (HP Gas) या भारत गैस (Bharat Gas) के उपभोक्ता हैं, तो आपको इन नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।


  • एलपीजी को लेकर एक अक्टूबर से होंगे ये 4 प्रमुख बदलाव
    बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी
    नए सरकारी आदेश के मुताबिक अब सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया गया है. इसके बाद जिन ग्राहकों की ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उन्हें प्रति सिलेंडर मिलने वाली 210 रुपये की सरकारी सब्सिडी रोक दी जाएगी. ऐसे उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर ही गैस सिलेंडर रिफिल कराना पड़ेगा. हालांकि, राहत की बात ये है कि ई-केवाईसी न होने के बाद भी गैस कनेक्शन रद्द नहीं किया जाएगा और सिलेंडर की डिलीवरी जारी रहेगी. देश में लगभग 89.9% उपभोक्ता पहले ही यह सत्यापन पूरा कर चुके हैं, जिन्हें दोबारा प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं है।

    एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी
    तेल कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों के आधार पर गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं. ऐसे में एक अक्तूबर को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के संशोधित रेट जारी किए जाएंगे. इससे पहले सरकार ने 7 सितंबर सरकार ने दो सिलेंडर बुकिंग के बीच लगने वाले सम सीमा के नियमों में भी संशोधन किया है. अब देश के सभी शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता पिछला सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली रिफिल बुक कर पाएंगे. इससे पहले ग्रामीण इलाकों में यह समय सीमा 45 दिनों की थी, जिसे अब घटाकर पूरे देश के लिए एक समान यानी 25 दिन कर दिया गया है।

    व्यावसायिक दुरुपयोग और फर्जी कनेक्शन पर लगाम
    बायोमेट्रिक ई-केवाईसी लागू करने का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग जैसे होटल, ढाबे व औद्योगिक इकाइयां को रोकना है. इससे एक ही नाम या फर्जी आधार पर चल रहे डुप्लीकेट कनेक्शनों को चिन्हित कर ब्लॉक करने में मदद मिलेगी।

    अपने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी ऐसे जांचें
    उपभोक्ता अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर जैसे Indane, HP, Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट या केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल MyLPG.in पर जाकर अपने कनेक्शन और ईकेवाईसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    Share:

  • सड़क पर खुला छोड़ा तो लगेगा 25 हजार रुपये तक जुर्माना, माइक्रोचिप से ट्रैक होंगे पालतू जानवर

    Sun Sep 27 , 2026
    चेन्नई। सार्वजनिक स्थान या सड़क पर पालतू बिल्ली (Pet cat) को खुला छोड़ना अब मालिकों को भारी पड़ सकता है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने ऐसे मामलों में 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। शहर में पालतू जानवरों (Pets) को सड़कों पर खुला छोड़ने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved