img-fluid

जहरीली केमिकल का रिसाव, पब्लिक शौचालय में दम घुटने से 2 की मौत

September 27, 2026

मुंबई। मुंबई के गोरेगांव पूर्व में रविवार तड़के एक सार्वजनिक शौचालय में कथित तौर पर तेज केमिकल स्मेल के संपर्क में आने से दो युवकों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा गोरेगांव पूर्व के राम मंदिर स्थित मृणालताई पुल के पास पारसी पंचायत गेट के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय में हुआ। मृतकों की पहचान प्रभाकर धनीवर (24) और भाविन देसाई (18) के रूप में हुई है।

दम घुटने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों को शौचालय से बहुत तेज रासायनिक गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने देखा कि दोनों युवकों का दम घुट रहा है। लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। दोनों को आधी रात के आसपास ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तड़के 3:49 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिवारों ने घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभाकर के भाई प्रभात धनीवर ने बताया कि जब हमने दोनों को बाथरूम में बेहोश पाया, तो उनके होंठ काले पड़ चुके थे और मुंह से झाग निकल रहा था।


  • पास की फैक्ट्री से गैस रिसाव का अंदेशा
    वनराई पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि शौचालय के पास स्थित किसी छोटी फैक्ट्री से निकली गैस के संपर्क में आने के कारण यह हादसा हुआ। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

    बीएमसी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे प्रशासन को औपचारिक जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) और बीएमसी वार्ड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारी शौचालय परिसर और आसपास की फैक्ट्रियों की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खतरनाक गंध कहां से आई थी। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

    Share:

  • विराट कोहली ने रचा इतिहास, मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली। विराट कोहली की ODI क्रिकेट में वापसी एक खास रिकॉर्ड के साथ हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले ODI में मैदान पर उतरते ही कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में भारत की ओर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved