img-fluid

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के हाईजैक की आशंका, पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा

September 30, 2026

नई दिल्ली. दुबई (Dubai) से तेल अवीव (Tel Aviv) जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की एक फ्लाइट ने अचानक इमरजेंसी सिग्नल (emergency signal) भेजा, जिसके बाद विमान सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते हुए अपनी दिशा बदलता नजर आया. घटना के बाद विमान के अपहरण की आशंका जताई जा रही है और इजरायली फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया गया.


  • फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, विमान सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट के पास देखा गया. विमान के जल्द ही सऊदी अरब में लैंड करने की उम्मीद है. इजरायली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान के उतरने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था.

    फिलहाल इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने की वजह और विमान के रास्ता बदलने की सही जानकारी सामने नहीं आई है. विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

    Share:

  • इंडिया गठबंधन की बैठक : खरगे ने उठाया SIR और EVM का मुद्दा, चुनाव आयोग को लेकर रखीं कई मांगें

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली में बुधवार को इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) के नेताओं के साथ बैठक में चुनाव आयोग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), ईवीएम और नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। खरगे ने अपने शुरुआती संबोधन को सोशल मीडिया पर साझा करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved