
इंदौर। इंदौर (Indore) के छोटा बांगड़दा इलाके (Chhota Bangarda area) में नगर निगम (Municipal Council) के पानी के टैंकर (Water Tankers) ने दोपहिया वाहन सवार बीटेक छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हुआ है।
एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे, निवासी गांधी नगर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा छोटा बांगड़दा इलाके में वेदांत स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम के तेज रफ्तार टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अर्चिता सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, अर्चिता सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना उसके परिजन को दे दी गई है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved