img-fluid

इंदौर: रविवार को लगेंगे 22 झोनों में शिविर

October 02, 2026

सेवा संकल्प अभियान… राशन कार्ड, पेंशन, उज्जवला योजना, आयुष्मान का दिलाएंगे लाभ

इंदौर। सरकार (Government) आपके द्वार (your doorstep) और सेवा संकल्प अभियान (Service Pledge Campaign) चल रहा है, जिसमें विकासखंड और नगरीय क्षेत्रों में 3 और 4 अक्टूबर को शिविरों का आयोजन किया गया है। रविवार को निगम के सभी 22 झोनों पर शिविरों का आयोजन किया गया है, जिसमें आयुष्मान (Ayushman), पेंशन, उज्जवला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।


  • 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, निगमायुक्त और नगर पालिका परिषद् को निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक शिविर स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जाएंगी। 4 अक्टूबर रविवार को नगरीय क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र और राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नागरिकों, किसानों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं और कमजोर वर्ग तक पहुंचाना है। शिविर स्कूलों, जनपद पंचायत परिसर, खेल मैदान या सामुदायिक भवन में लगाए जाएंगे, जहां पर पीने के पानी से लेकर छाया, आवागमन की सुगम व्यवस्थाएं भी हों। कलेक्टर को जिला स्तर पर एक नोडल और एक सहायक अधिकारी की नियुक्ति करना होगी, जो जिला स्तर पर अभियान का समन्वय करेंगे। इसी तरह नगर निगम के झोनल अधिकारी इन शिविरों के लिए जिम्मेदार रहेंगे, जहां शासन के साथ-साथ नगर निगम से जुड़ी सेवाएं भी इन शिविरों के माध्यम से दी जाएगी। इन शिविरों में जहां राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है, वहीं आय, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण और पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत ऋण आवेदन भी लिए जाएंगे। उज्जवला, वन नेशन वन राशन कार्ड,गरीब कल्याण अन्न योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। पेंश पंजीकरण, संबल योजना, कौशल विकास के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदन भी लिए जाएंगे।

    Share:

  • गोविंदा-कोमल रानी विवाद में आया नया मोड़, दिव्या खोसला ने सिंदूर और धार्मिक स्थल को लेकर रखी बात

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा(Bollywood actor Govinda) की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब अभिनेत्री दिव्या खोसला (actress divya khosla)की प्रतिक्रिया सामने आई है। दिव्या ने गोविंदा(Divya and Govinda) के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आईं कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं। मामला उस समय और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved