img-fluid

एयर एंबुलेंस से मुंबई लाई गईं नुसरत भरूचा, स्ट्रेचर पर देख चिंतित हुए फैंस; रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

October 03, 2026

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा  (Nushrat Bharucha) को बाली से एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) के जरिए मुंबई लाया गया है। बाली यात्रा के दौरान हुए हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर (Spinal fracture) हो गया था। अब मुंबई में उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से बाहर निकालते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

स्ट्रेचर पर नजर आईं अभिनेत्री

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नुसरत भरूचा को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी दोस्त और परिवार के सदस्य भी उनके साथ नजर आए। बताया गया है कि नुसरत काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां उनके साथ हादसा हो गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाया गया है। यहां उनकी सर्जरी की जाएगी।

टीम ने स्वास्थ्य को लेकर दी थी जानकारी

नुसरत भरूचा की टीम ने शुक्रवार को अभिनेत्री को चोट लगने की जानकारी साझा की थी। टीम ने कहा था कि फिलहाल उनकी सेहत प्राथमिकता है और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही प्रशंसकों और अन्य लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई थी, ताकि वह अपना पूरा ध्यान ठीक होने पर लगा सकें।

टीम ने यह भी बताया था कि चोट के कारण आने वाले कुछ सप्ताह में नुसरत के काम से जुड़े कार्यक्रम और प्रतिबद्धताएं प्रभावित हो सकती हैं।


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by HT City (@htcity)

    स्ट्रेचर पर देख फैंस ने जताई चिंता

    अभिनेत्री का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कई लोगों ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया। कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ पहले हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए चिंता भी जताई।

    2023 में इजराइल में फंस गई थीं नुसरत

    नुसरत भरूचा अक्टूबर 2023 में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के दौरान इजराइल में फंस गई थीं। वह एक फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए तेल अवीव गई थीं। इसी दौरान बम धमाकों और सायरन की आवाजों के बीच उन्हें एक बेसमेंट में शरण लेनी पड़ी थी। बाद में भारतीय दूतावास और सरकार के प्रयासों से उन्हें 8 अक्टूबर 2023 को सुरक्षित मुंबई वापस लाया गया था।

    टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में आने की चर्चा

    नुसरत के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की टीम ऐसे कलाकार की तलाश में थी, जो अपने किरदार में मजबूती और भावनात्मक गहराई ला सके। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

    दो दशक से अधिक का फिल्मी सफर

    नुसरत भरूचा ने वर्ष 2006 में आई फिल्म जय संतोषी मां से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2010 में वह लव, सेक्स और धोखा में नजर आईं। उन्हें वर्ष 2011 में रिलीज हुई प्यार का पंचनामा से खास पहचान मिली, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे।

    इसके बाद वह वर्ष 2015 में प्यार का पंचनामा 2 और 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। अपने करियर में नुसरत ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई है।

    Share:

  • ओमान में था बैन, प्लेन क्रैश की रची साजिश... जानिए कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला करने वाले को-पायलट का सच

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली. फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट 1073 (Flight 1073) के को-पायलट (Co-pilot) को लेकर नई जानकारी सामने आई है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, कैप्टन को चाकू मारने और विमान को जमीन की ओर ले जाने वाले को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved