img-fluid

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के बाद इंटरनेट पर बढ़ी उत्सुकता, धर्म और जाति से लेकर निजी जीवन तक खोजे गए

October 03, 2026

नई दिल्ली:फ्लाईदुबई (flydubai) के कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machhar) की बहादुरी की चर्चा के बीच इंटरनेट पर उनके बारे में जानकारी तलाशने की उत्सुकता तेजी से बढ़ी है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में दूसरे पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला (Attack) कर विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई (Courage) और आरोपी पायलट (Accused Pilot) से संघर्ष (Struggle) किया। इस दौरान उनकी कार्रवाई से विमान में सवार 174 (174 Passengers) यात्रियों की जान बच सकी। घटना के बाद उनकी बहादुरी के साथ-साथ लोग उनकी पहचान और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी जानने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी खोज में आई तेज बढ़ोतरी इसी उत्सुकता को दर्शाती है।

भारत में ‘स्मित मच्छार’ से जुड़े खोज शब्द ट्रेंडिंग सर्च में शामिल हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे के भीतर मच्छार के नाम से जुड़े सर्च शब्दों में 5,000 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई। अलग-अलग देशों में उनकी पहचान को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी अलग नजर आई। विदेश में उनके धर्म के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर खोज में 3,000 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। वहीं भारत में उनके नाम के साथ उनकी जाति के बारे में जानकारी तलाशने की कोशिश अधिक दिखाई दी। इस तरह विमान में हुई घटना और कैप्टन की बहादुरी के बाद उनकी व्यक्तिगत पहचान से जुड़े सवाल भी इंटरनेट पर तेजी से खोजे जाने लगे।

स्मित मच्छार की वैवाहिक स्थिति को लेकर भी इंटरनेट पर काफी खोज की जा रही है। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह शादीशुदा हैं या सिंगल। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कैप्टन स्मित मच्छार मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर किए गए दावों के मुताबिक उनका जन्म गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वधवान में हुआ था। इन दावों में यह भी कहा गया है कि उनका परिवार मूल रूप से राजकोट और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। उनके सरनेम को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात में ‘मच्छार’ सरनेम का इस्तेमाल लोहाना और नागर ब्राह्मण समुदायों में किया जाता है।


  • कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी यह बढ़ती इंटरनेट खोज 30 सितंबर की विमान घटना के बाद सामने आई है। एक ओर विमान में हमले के दौरान उनकी भूमिका और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनके धर्म, जाति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और वैवाहिक स्थिति के बारे में जानकारी तलाशने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच मुंबई में स्थित इस्राइली महावाणिज्य दूतावास ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में एक विशेष बिलबोर्ड लगाया है। इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिब रेवाच ने सोशल मीडिया पर बिलबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए कैप्टन की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत को एक नया हीरो मिला है और इस्राइल कैप्टन स्मित मच्छार का नाम कभी नहीं भूलेगा।

    Share:

  • ‘गांधी एंड माय मदर’ की पहली झलक सामने आई, मनोज बाजपेयी और वहीदा रहमान की जोड़ी दिखेगी अहम भूमिकाओं में

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली: गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के खास मौके पर फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ (Gandhi And My Mother) की पहली झलक सामने आई है। फिल्म से जुड़ी नई तस्वीरों (New Pictures) में उस दौर की झलक दिखाई गई है, जिसमें इसकी कहानी आधारित है। तस्वीरों के जरिए फिल्म की दुनिया और उसके माहौल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved