img-fluid

किन्नर के घर में डाका, चोरों ने साफ किया 55 तोला सोना और 12 लाख कैश

October 05, 2026

हनुमानगढ़: राजस्थान में एक किन्नर के घर बड़ी लूट हुई है. मामला हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो चोरों ने किन्नर चन्नी बाई के घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. चोरी की ये घटना तब हुई, जब घर में कोई मौजूद नहीं था. आरोपी वारदात को अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो गए.

चोर 55 तोला सोना और 12 लाख नकदी चुराकर ले गए. इतना ही नहीं उन्होंने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग को हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी ली है. शुरुआती जांच में पुलिस की ओर से इस चोरी की घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है. वारदात के समय चन्नी बाई और परिवार के अन्य लोग घर पर नहीं थे.


  • चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया. दो चोर बाइक पर किन्नर के घर पहुंचे. फिरघर में रखे सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी करने के बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियोंं में भी आग लगा दी, जिससे गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

    टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. आरोपी घर में रखे सामान और परिवार की गैरमौजूदगी के बारे में पहले से जानते थे या नहीं, इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस वारदात में किसी परिचित की भूमिका तो नहीं है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

    Share:

  • भक्त निवास, पार्किंग, लड्डू यूनिट सहित महाकाल क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को जल्दी निपटाने के निर्देश

    Mon Oct 5 , 2026
    उज्जैन। सिंहस्थ में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्माण कार्यों में अब देरी नहीं चलेगी। जितने भी निर्माण काम चल रहे हैं उन्हें समय सीमा में पूरा करना होगा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने महाकाल महालोक के त्रिनेत्र कंट्रोल रूम में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी काम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved