img-fluid

‘दृश्यम 3’ बनी अजय देवगन की टॉप फिल्म, ओपनिंग वीकेंड पर ही कमा लिए 176 करोड़

October 05, 2026

डेस्क। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के अंदर पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। रिलीज से पहले ही इस सस्पेंस-थ्रिलर ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया था और अब रिलीज के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती दिख रही है। गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन फिर ये उठ गई और अब तीन ही दिनों में ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ नेट कलेक्शन किया था और इसकी ग्रॉस कमाई 80 करोड़ रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 61 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ कलेक्शन 61 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ 272.80 करोड़ कमाई कर ली है।


  • अजय देवगन की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ 402.26 करोड़ के साथ टॉप पर है और दूसरे नंबर पर ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ है, जिसने 364.81 करोड़ कमाए। लेकिन, अब ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की टॉप फिल्म बनने की तैयारी में दिख रही है। फिल्म 3 ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ तो तगड़े अंतर से मात दे चुकी है। सिंघम अगेन ने तीसरे दिन जहां 35.75 करोड़ कमाए थे तो वहीं दृश्यम 3 ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया।

    ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और मृणाल जाधव ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी की है। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस भाग से जुड़े हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद अब सबकी नजर इसके मंडे कलेक्शन पर टिकी है।

    Share:

  • कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली । कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल (Karl Deisseroth, Peter Hegemann and Georg Nagel) को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया (Awarded Nobel Prize in Medicine) । समिति के मुताबिक लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved