img-fluid

शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने CM मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

October 05, 2026

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र (Letter) लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 (Teacher Recruitment) में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। 29 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों (Posts) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि इंदौर में छात्रा की गुंज कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।


  • राहुल गांधी ने कहा कि युवा अभ्यर्थियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिल सके। उन्होंने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छे अंक ला चुके हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में पढ़ा भी रहे हैं। लेकिन सीमित पदों के कारण वे पक्की नौकरी से वंचित हैं। इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच चुके हैं।

    राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि आज अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भी उनके घर सरकार की ओर से नोटिस भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं और उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनी जाए। उन्होंने मांग की कि सरकार वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करे और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करे।

    Share:

  • सीईसी ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार कर दिया सुप्रीम कोर्ट ने

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से इनकार कर दिया (Refused to suspend CEC Gyanesh Kumar) । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से जुड़ी याचिकाओं पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिकाओं में सीईसी ज्ञानेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved