img-fluid

रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का अपहरण: श्योपुर में भांजी-भतीजी के सामने किया अगवा; देव डांसर और साथियों पर आरोप

October 05, 2026

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में अपहरण की एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। अपनी भांजी और भतीजी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे उतनबाड़ निवासी कपिल मीणा का अपहरण कर लिया गया।

ब्लैक गाड़ी से आए 7-8 हथियारबंद बदमाश, देव डांसर पर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कपिल मीणा जब रास्ते में था, तभी एक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और बंदूक की नोक पर जबरन अपने साथ उठाकर ले गए। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस वारदात का मुख्य आरोपी देव डांसर और उसके साथियों को बताया है।

बड़ौदा थाने में परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा

वारदात की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण और पीड़ित के परिजन भारी संख्या में बड़ौदा थाने पहुंच गए। उग्र ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाने की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की जा रही है।

Share:

  • शाही मस्जिद विवाद: 8 दिन बाद खुला बाजार लेकिन अब भी सन्नाटा, पथराव के बाद करोड़ों का कारोबार प्रभावित

    Mon Oct 5 , 2026
    उज्जैन में 28 सितंबर सोमवार को सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल हुआ था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से बंद छत्री चौक, गोपाल मंदिर और आसपास के बाजार 5 अक्टूबर को एक सप्ताह बाद धीरे-धीरे खोल दिए गए। प्रशासन ने अधिकांश इलाकों से बैरिकेडिंग हटाई, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved