img-fluid

UP: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी

October 06, 2026

लखनऊ. चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर (Airport complex) में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों (workers) की लेबर कॉलोनी (Labour Colony) में भीषण आग (Massive fire breaks out) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्ट्स की ओर से मजदूरों के रहने के लिए पीवीसी पैनल से तीन मंजिला आवास बनाया गया था। इसमें करीब 352 मजदूर रह रहे थे। बताया गया कि सुबह एक मजदूर सिलेंडर से खाना बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।


  • आग फैलने से पहले ही सभी मजदूरों को आवास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि सामान निकालने की कोशिश में निर्मल और राहुल नाम के दो मजदूर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जल गए, जबकि ऊपर के हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।

    थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ सरोजनीनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया और बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

    Share:

  • गुरु की चाल बदलेगी 6 राशियों की जिंदगी! अगले 33 दिन धन, करियर और परिवार के लिए खास

    Tue Oct 6 , 2026
    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में देवगुरु बृहस्पति (Devaguru Brihaspati) को ज्ञान, धर्म, धन, सौभाग्य और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चंद्रमा की राशि में गुरु की मौजूदगी कुछ राशियों (Zodiac signs) के लिए आने वाले 33 दिनों को महत्वपूर्ण बना रही है। इस दौरान धन लाभ, करियर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved