img-fluid

संजय दत्त के शांति वाले बयान पर विवाद, पहले भी जेल, राजनीति, महिलाओं और परिवार को लेकर चर्चा में रहे अभिनेता

October 06, 2026


नई दिल्ली ।बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों भारत (India) में शांति को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) विशेष कार्यक्रम के दौरान शेखर सुमन के शो में शामिल हुए अभिनेता ने कहा था कि देश के लोग अच्छे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस शुरू हो गई और आलोचकों ने अभिनेता को घेरा। इसके बाद संजय दत्त ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी(Controversy)स्क्रिप्टेड, हल्की-फुल्की और हास्यपूर्ण बातचीत के संदर्भ में थी। उन्होंने किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं होने की बात कही।

यह पहली बार नहीं है जब संजय दत्त की किसी टिप्पणी पर विवाद हुआ हो। सितंबर 2026 में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी में बोलने को कहा था। इस पर अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में येरवडा जेल की सजा का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने जेल में भी मराठी नहीं सीखी। वीडियो सामने आने के बाद टिप्पणी चर्चा में आई। बाद में प्रताप सरनाईक के अनुसार, संजय दत्त ने फोन कर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि अगर उनके मजाक से कोई गलत संदेश गया हो तो वह माफी मांगते हैं।

साल 2017 में फिल्म भूमि के प्रचार के दौरान बेटी त्रिशाला दत्त को लेकर भी संजय दत्त की टिप्पणी चर्चा में आई थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने त्रिशाला की पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया और वह फॉरेंसिक साइंस में विशेषज्ञता हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अभिनय आसान नहीं है और फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए त्रिशाला को हिंदी भी सीखनी होगी। इसी दौरान ऑन-स्क्रीन बेटी और त्रिशाला की समानता के सवाल पर उन्होंने मजाकिया टिप्पणी की थी कि वह त्रिशाला को अभिनेत्री बनने से रोकना चाहते थे।

साल 2012 में अमीषा पटेल से जुड़ा एक मामला भी सामने आया था। एक समारोह में अमीषा की पोशाक को संजय दत्त ने बहुत रिवीलिंग माना और उनसे कपड़े ढकने को कहा। बाद में उनके पक्ष से सफाई दी गई कि वह अमीषा को बहन की तरह मानते हैं और इसी भावना से उन्होंने ऐसा किया था। अमीषा भी कई बार कह चुकी हैं कि संजय दत्त के घर जाते समय वह वेस्टर्न ड्रेस के बजाय सूट पहनकर जाती हैं।

साल 2007 में कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय दत्त ने दिए गए विकल्पों में 200 से ज्यादा का जवाब चुना था। इसी बातचीत में तीन इच्छाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पैसा, आजादी और महिलाओं का जिक्र किया था। बाद में 2018 की फिल्म संजू में भी उनकी जिंदगी से जुड़ी महिलाओं की संख्या का संदर्भ आया, जिसके कारण उनकी निजी जिंदगी और फिल्म में दिखाए गए किरदार को लेकर बहस हुई।

साल 2009 में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रतापगढ़ में एक सभा के दौरान भी संजय दत्त का बयान विवादों में आया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का नाम लेते हुए जादू की झप्पी देने की बात कही थी। इस टिप्पणी पर अभिनेता के खिलाफ महिला को लेकर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा था।


  • संजय दत्त के बयानों के अलावा आमिर खान, शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह की टिप्पणियां भी अलग-अलग समय पर विवादों में रही हैं। 2015 में आमिर खान ने देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर पत्नी किरण राव की चिंता का जिक्र किया था। उसी साल शाहरुख खान ने धार्मिक असहिष्णुता को लेकर टिप्पणी की थी। 2018 में नसीरुद्दीन शाह ने अपने बच्चों की सुरक्षा और धर्म को लेकर चिंता जताई थी। इन बयानों के बाद तीनों अभिनेताओं को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    Share:

  • इंदौर में हर 8वां फूड सैंपल जांच में फेल

    Tue Oct 6 , 2026
    पिछले 3 महीनों में 1100 सैंपल लिए, 541 की रिपोर्ट आई, इनमें 72 सैंपल फेल 13.3′ मानकों पर खरे नहीं उतरे, 25 प्रकरण दर्ज, 12 पर आया फैसला फेल सैंपलों के मामलों में अब तक 36.50 लाख रुपए का जुर्माना इंदौर। विकाससिंह राठौर शहर (Indore) में बिकने वाली खाने-पीने (Food and drink) की चीजों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved