img-fluid

MP: मंडी में किसान की हार्ट अटैक से मौत, ट्रैक्टर में ही थम गई सांस

October 06, 2026

मध्यप्रदेश के खरगोन की कपास मंडी में एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान लेप पुनर्वास निवासी अशोक वर्मा (53) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अशोक वर्मा रविवार को कपास बेचने के लिए ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे थे। मंगलवार को उनकी कपास की बिक्री हो गई थी और वे ट्रैक्टर से घर लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान मंडी में कुछ किसान कपास के कम भाव मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते अशोक वर्मा भी मंडी परिसर में ही रुके हुए थे।

बताया गया कि इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे ट्रैक्टर में ही बेसुध हो गए। साथी किसानों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंडी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Share:

  • MP: दोबारा बेटी होने से तनाव में थी मां, प्रसूता वॉर्ड में नवजात को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

    Tue Oct 6 , 2026
    अशोकनगर। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में एक दिन की मासूम नवजात बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। अशोकनगर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए महज कुछ ही दिनों में घटना का सनसनीखेज पर्दाफाश कर दिया है। चौकाने वाली बात यह है कि नवजात की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved