img-fluid

उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप, मंदिर जाने निकली थी, 5 युवकों ने की दरिंदगी

October 06, 2026

उज्जैन: मध्य प्रदेश में उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची 26 सितंबर को घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी. रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया. आरोपियों के चंगुल से छूटकर चार दिन बाद अपने घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक बाकी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है. उज्जैन के एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने उसे अगवा किया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की शाम पीड़िता मंदिर में दीया जलाने के लिए घर से निकली थी. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की. इस संबंध में 28 सितंबर को चिमनगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी.

लिफ्ट देकर किया अगवा

आरोपियों के चंगुल से छुटकर 30 सितंबर को खुद अपने घर पहुंची पीड़िता नले बताया कि वारदात के दिन वह घर से मंदिर के लिए निकली थी. रास्ते में उसने एक व्यक्ति से लिफ्ट ली, लेकिन वह लड़का उसे मंदिर ले जाने के बजाय अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. फिर किसी दूसरे स्थान पर ले जाकर आरोपी ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप कराया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है.इस टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. वहीं बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की है. अब पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है.

Share:

  • पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में गड़ा धन खोजने की कोशिश: मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंचे थे 12 संदिग्ध, टीम ने 4 को दबोचा

    Tue Oct 6 , 2026
    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सटे पन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्रनगर रेंज के घने जंगल में तंत्र-मंत्र और गड़ा धन खोजने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनियागढ़ की पहाड़ी पर इतिहासकालीन खंडहरों में मेटल डिटेक्टर और खुदाई के आधुनिक उपकरणों के साथ पहुंचे 12 संदिग्धों को टाइगर रिजर्व की टीम ने चारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved