img-fluid

नवरात्रि से पहले गरबा को लेकर मुस्लिम त्योहार समिति की अपील, युवाओं से कहा रील्स और व्यूज के लिए कार्यक्रमों में न जाएं

October 07, 2026

मध्य प्रदेश। में आगामी नवरात्रि से पहले गरबा कार्यक्रमों को लेकर मुस्लिम त्योहार समिति ने मुस्लिम युवाओं और छात्रों से खास अपील की है। समिति ने उनसे गरबा आयोजनों में शामिल नहीं होने और केवल रील्स, लाइक्स तथा व्यूज हासिल करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में जाने से बचने को कहा है। समिति का कहना है कि किसी एक व्यक्ति के गलत आचरण का असर पूरे समुदाय की छवि पर पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार समिति के प्रदेशाध्यक्ष जीशान रहमान ने कहा कि गरबा मुस्लिम समुदाय का धार्मिक त्योहार या कार्यक्रम नहीं है, इसलिए युवाओं को इसमें शामिल होने से बचना चाहिए। उनके अनुसार, यह अपील किसी धर्म या गरबा समारोह के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार व्यवहार, धार्मिक मर्यादा, कानून के पालन और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना है।

रहमान ने कहा कि मुस्लिम युवाओं के गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर कई बार राजनीतिक बयान और आरोप सामने आते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मामलों में मुसलमानों पर धार्मिक रूप से भड़काऊ गतिविधियों या ‘लव जिहाद’ जैसी बातों के आरोप लगाए जाते हैं। समिति का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए युवाओं को गरबा कार्यक्रमों में जाने से दूर रहना चाहिए।

समिति ने अपनी अपील में मुस्लिम युवाओं और छात्रों से कहा है कि वे सभी धर्मों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करें। साथ ही स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करें। समिति ने विवाद, टकराव, उकसावे और किसी भी तरह की गलत प्रतिक्रिया से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों में केवल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने, लाइक्स और व्यूज हासिल करने के उद्देश्य से शामिल नहीं होने को कहा गया है।

समिति ने मध्य प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी अपील विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, तकनीकी और मेडिकल संस्थानों तथा हॉस्टलों तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया है। समिति चाहती है कि यह संदेश 11 अक्टूबर से पहले इन संस्थानों तक पहुंचाया जाए, ताकि नवरात्रि के दौरान मुस्लिम युवाओं और छात्रों तक उसकी अपील पहुंच सके।

रहमान ने यह भी कहा कि समिति की अपील का उद्देश्य किसी दूसरे धर्म के आयोजन पर सवाल उठाना नहीं है। उनका कहना है कि गरबा में मुस्लिम युवाओं की मौजूदगी को लेकर लगातार विवाद और राजनीतिक बयान सामने आते रहे हैं। ऐसे में समिति ने मुस्लिम युवाओं से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए गरबा कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने को कहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम युवाओं को अपनी पहचान छिपाकर गरबा कार्यक्रमों में जाने के आरोपों से जुड़े विवादों से दूर रहना चाहिए। समिति के मुताबिक, उसकी अपील के पीछे यही वजह है और इसका कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है।


  • इससे पहले भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम युवक गरबा में आना चाहते हैं तो अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लाएं। इसके अलावा कुछ हिंदू संगठनों की ओर से भी गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम युवाओं को प्रवेश नहीं देने की मांग सामने आती रही है। इसी माहौल के बीच मुस्लिम त्योहार समिति की ओर से युवाओं को गरबा कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की गई है।

    Share:

  • दिशा केस: HC के आदेश की एक शर्त पर पिता को आपत्ति, पहुंचे कोर्ट

    Wed Oct 7 , 2026
    मुंबई: मुंबई में दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दिशा की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. CBI इस मामले की जांच कर रही है. इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved