img-fluid

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

October 08, 2026

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) जिले के घट्टीया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । तराना से उज्जैन की ओर आ रही आनंद ट्रैवल्स की बस ने बड़ोदिया के पास बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

घटना गुरुवार दोपहर घट्टीया थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव के पास की है । जानकारी के मुताबिक बाइक पर तीन लोग बसंतखेड़ा क्षेत्र से उज्जैन की ओर आ रहे थे । इसी दौरान तराना से उज्जैन जा रही आनंद ट्रैवल्स की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में मनोहर पिता सुकराम सोलंकी, निवासी बिसनखेड़ा, उम्र करीब 45 वर्ष, और मांगीलाल पिता देवीलाल परमार की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं शंकर पिता पन्नालाल सोलंकी, उम्र करीब 45 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हुआ है । घायल को उपचार हेतू जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।


  • परिजनों के मुताबिक तीनों खेती-किसानी से जुड़े थे और आपस में रिश्तेदार एवं पड़ोसी बताए जा रहे है । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है । पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    Share:

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर (To former Union Minister Ram Vilas Paswan on his Death Anniversary) श्रद्धाजंलि अर्पित की (Paid Tribute) । पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पीएम मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved