img-fluid

MP: नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, SDERF की टीम ने बरामद किए शव

October 08, 2026

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले से एक दुखद हादसा सामने या है, जहां केन नदी में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF ने मौके पर पहुंचकर देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अगले दिन सुबह दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिया गया है।

दोस्तों के साथ नहाने गए दोनों नाबालिग
घटना सरबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केन नदी के विचार घाट की है। जानकारी के मुताबिक 18 साल के तेजस गुप्ता और 17 साल के अंश अवस्थी बुधवार को दोस्तों के साथ केन नदी नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों को डूबता देख साथ आए अन्य युवकों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।


  • गुरुवार को मिले दोनों के शव
    सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की रेस्क्यू टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। रात भर नदी में चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह दोनों दोस्तों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    Share:

  • कैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली: कैंसर की दवाएं (Cancer medications) 70 फीसदी तक सस्ती होंगी. कैंसर के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. सरकार ने सभी नॉन-शेड्यूल एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को अधिकतम 30 फीसदीतक सीमित करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved