img-fluid

पितृ अमावस्या पर आज दुर्लभ गज छाया योग में हो रही पितरों की विदाई…. राशि अनुसार करें दान

October 10, 2026

नई दिल्ली। आज अमावस्‍या (Pitru Amavasya) है और इसे साल की सबसे अहम अमावस्‍या कह सकते हैं. आश्विन मास की अमावस्‍या (Ashwin Amavasya) को पितरों (Ancestors) को विदाई दी जाती है, जिसे महालया भी कहते हैं. इस साल पितृ अमावस्‍या के दिन गज छाया योग (Gaja Chhaya Yoga) बन रहा है. पितृ अमावस्‍या के दिन गज छाया योग बनना अत्‍यंत दुर्लभकारी माना गया है।

कुछ ज्‍योतिषाचार्यों और पंचागों के मुताबिक करीब 60 साल बाद यह संयोग बन रहा है. ऐसे में आज 10 अक्‍टूबर 2026 को सूर्योदय से सूर्यास्‍त के बीच गज छाया योग में किया गया दान बहुत लाभ देगा. यह पितरों को मुक्ति दे सकता है, आपको पितृ दोष से मुक्ति दिला सकता है।


  • सर्व पितृ अमावस्या पर राशि अनुसार दान
    – मेष राशि: मेष राशि वाले लोग अमावस्‍या पर गेहूं का दान करें. गरीबों में गेहूं बांटकर पूर्वजों के प्रति आभार जताएं.
    – वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए सर्व पितृ अमावस्‍या पर ब्राह्मणों, गरीबों-जरूरतमंदों को सफेद कपड़े, चावल, शक्‍कर का दान करना शुभ रहेगा. इससे परिवार में सुख-शांति, समृद्धि बढ़ने की मान्‍यता है.
    – मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोग अमावस्‍या पर साबुत मूंग दान करें. बुद्धि-व्‍यापार बढ़ेगा.
    – कर्क राशि: कर्क राशि के लोग आज सर्वपितृ अमावस्या पर गरीबों में चावल, शक्‍कर, सफेद कपड़े या खीर गरीबों में बांट सकते हैं.
    – सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोग आज पितृ अमावस्‍या पर गेहूं, गुड़, घी का दान करें.
    – कन्या राशि: कन्या राशि के लोग आज पितृ अमावस्‍या पर हरी सब्जियां, हरे फल, हरी साबुत मूंग का दान कर सकते हैं.
    – तुला राशि: तुला राशि वालों को गरीबों में चूड़ा और चीनी बांटने से लाभ हो सकता है.
    – वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोग गरीबों में लाल रंग के कपड़े बांट सकते हैं. जैसे- कंबल. यदि संभव न हो तो सामर्थ्‍य अनुसार धन का दान करें.
    – धनु राशि: धनु राशि के लोग आज पितृ अमावस्‍या पर जौ, पके केले और घी का दान करें.
    – मकर राशि: मकर राशि के जातक तर्पण में काले तिल का उपयोग जरूर करें. साथ ही गरीबों में काले तिल, कंबल, काली उड़द का दान कर सकते हैं.
    – कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग आज सर्व पितृ अमावस्या पर गरीबों को जूते-चप्‍पल, मोजे आदि दे सकते हैं. उन्‍हें भोजन करा सकते हैं.
    – मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए पितृ अमावस्‍या पर पीले रंग के कपड़ों का दान अच्‍छा रहेगा. गरीबों में बेसन की मिठाई, लड्डू आदि भी बांट सकते हैं।

    Share:

  • रूस से डीजल खरीदने के ट्रंप के ऐलान पर भड़के जेलेंस्की, बोले- यह युद्ध में निवेश जैसा

    Sat Oct 10 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने दावा किया है कि रूस (Russia) अमेरिका (America) और वैश्विक बाजार को बड़ी मात्रा में डीजल की आपूर्ति करने पर सहमत हो गया है। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने की कोशिशों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved