
नई दिल्ली. CJP प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार (government) आएगी. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की कोशिश बताया है. उनका कहना है कि भारत इन कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, उनकी सरकार आएगी और फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत. बता दें, शुक्रवार को राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. आरोप लगाया कि कुछ लोग अर्बन नक्सल मानसिकता के साथ देश को अस्थिर करने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी विकसित भारत के निर्माण और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसी सभी ताकतों से सख्ती से निपटेगी.
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 https://t.co/spGmBxgXLn— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे. साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल और INDIA गठबंधन पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि CJP के तथाकथित नेता जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उसे देश के युवा देख रहे हैं. लोकतंत्र को चुनौती देने की ऐसी कोशिशों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी.
इनका देश को अस्थिर करने का इरादा: नितिन नवीन
नितिन नवीन ने INDIA गठबंधन और CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने इन्हें नकार दिया है. उन्होंने कहा, ‘जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया.’
बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के सहारे राजनीति कर रहे हैं और उनके नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे. उन्होंने इसे जनादेश का अपमान बताते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में लगातार मिल रही चुनावी हार विपक्ष की हताशा को दिखाती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved