img-fluid

कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कार्यकर्ता; जमकर हुई गाली-गलौच और धक्का मुक्की

October 11, 2026

लखनऊ। यूपी कांग्रेस मुख्यालय में हंगामे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। ये मामला तब सामने आया जब, कांग्रेस कार्यकर्ता नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के लिए जुटे हुए थे। आरोप है कि अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाली-गलौच भी होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते भी देखे गए। वहीं इस पूरी घटना पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने एक्स पर “मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार” लिखा।


  • जानकारी के मुताबिक आज यूपी की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद का पदभार ग्रहण समारोह था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अवध जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी और अजय राय के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ममता चौधरी पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद अजय राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। विवाद के बाद अजय राय ने प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद से शिकायत करते हुए ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की। अजय राय ने कहा कि ऐसे लोगों से पार्टी की छवि खराब होती है। हालांकि बाद में समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया।

    Share:

  • अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर ने दी चुनौती, बोले- 'योगी से डरते हैं तो जहूराबाद में मुझसे लड़ लें'

    Sun Oct 11 , 2026
    कानपुर। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कानून-व्यवस्था, विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों और चुनावी आरोपों को लेकर सपा पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved