img-fluid

शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति समेत चार को मारने की कोशिश; ऐसे हुआ खुलासा

October 11, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है। बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्तूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।

परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।


  • इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया। गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया।

    आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है। उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं। इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं। बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था।

    Share:

  • क्या देश में हैं आपातकाल जैसे हालात: संजय राउत ने किया बड़ा दावा, पीएम को कहा- मोगैंबो मोदी

    Sun Oct 11 , 2026
    मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं, राजनीतिक व्यक्तियों के हिरासत पर भारतीय जनता पार्टी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस आंदोलन को लोकतंत्र के लिए एक व्यापक मुहिम बताया और आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाज को दबा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved