जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ हाई ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करती है किशमिश


किशमिश (Raisins) देखने में तो एक छोटी सी चीज है लेकिन आप नही जानतें हैं कि इस छोटी सी चीज को खाने के अनेक फायदें हैं । किशमिश (Raisins) हमारें स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद है यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखती है । इसके सेवन से लगातार यानी बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। अंगूर को सुखाकर किशमिश (Raisins) तैयार किया जाता है। इसे कई जगहों पर लोग मुनक्का कहते हैं। चूंकि किशमिश (Raisins) में फाइबर पाया जाता है। इसके लिए विशेषज्ञ मोटापे से परेशान लोगों को किशमिश (Raisins) खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कैलोरी की बहुत मात्रा पाई जाती है। इसके लिए रात में सोने से पहले किशमिश (Raisins) को पानी में भिगो दें और अगली सुबह इनका सेवन करें।

पाचन तंत्र मजबूत करता है
इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। भिगोकर किशमिश (Raisins) खाने से कब्ज समेत पेट संबंधी परेशानियों का निदान होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

पीलिया में आराम
इसके लिए दो-तीन आंवले को कुछ किशमिश (Raisins) के साथ भिगोकर रख दें। एक घंटे के बाद इसे ग्राइंड कर आंवले जूस के साथ सेवन करें। पीलिया रोग में बहुत जल्द आराम मिल सकता है।


एनीमिया में फायदेमंद
किशमिश (Raisins) में ढ़ेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो एनीमिया में फायदेमंद होते हैं। साथ ही किशमिश (Raisins) में कॉपर पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।

हाई ब्‍लड प्रेशर (High blood pressure) को नियंत्रित रहता है
किशमिश (Raisins) में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम यानी नमक को संतुलित करता है। इससे हाई ब्‍लड प्रेशर (High blood pressure) नियंत्रित रहता है। किशमिश (Raisins) में एंटीऑक्सीडेंट डायटरी फाइबर होता है, जो उच्च हाई ब्‍लड प्रेशर (High blood pressure) को कम करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर (High blood pressure) को कंट्रोल करने के लिए रोजाना किशमिश (Raisins) का सेवन जरूर करें।

हड्डियां मजबूत (Bones strong) होती हैं
किशमिश (Raisins) में बोरोन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को बनाने में सहायक होता है। इसमें कैल्शियम और सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना भिगोकर किशमिश (Raisins) खाने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

महिलाओं के हाथों में Chief Minister की सुरक्षा से लेकर वाहन की जिम्मेदारी

Mon Mar 8 , 2021
सफाईकर्मियों के साथ चाय पर की चर्चा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महिला दिवस (Women’s Day) पर उनके सम्मान में अनौखा प्रयोग किया है। आज मुख्यमंत्री (Cheif Minister) की सुरक्षा से लेकर वाहन चलाने और सचिव की जिम्मेदारी महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभाली। सुबह से ही महिला सुरक्षा कर्मियों ने […]