img-fluid

पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर व्यावहारिक और संतुलित दृष्टिकोण जरूरी – सीजेआई सूर्यकांत

October 12, 2026


नई दिल्ली । सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर (Regarding ban on use of Firecrackers) व्यावहारिक और संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है (Practical and Balanced Approach is Needed) ।


  • दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से जुड़े मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती, लेकिन इस मुद्दे पर व्यावहारिक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके लिए कुछ निर्धारित समय तय करने जैसे उपायों पर विचार किया जा सकता है।

    सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अदालत को ऐसा समाधान तलाशना होगा, जो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ मौजूदा परिस्थितियों को भी ध्यान में रखे। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि यदि अदालत सीधे पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करती है, तो लोग दिन में ही पटाखे जलाना शुरू कर सकते हैं। ऐसे में केवल प्रतिबंध लगाने के बजाय व्यावहारिक उपायों पर विचार करना जरूरी है। सीजेआई ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों से अपील करने और इन्हें चलाने के समय को कुछ निर्धारित घंटों तक सीमित रखने के लिए अभी पर्याप्त समय है। उन्होंने नागरिकों और सिविल सोसायटी से भी मौजूदा स्थिति के प्रति जागरूक रहने तथा अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।

    सुनवाई के दौरान एक वकील ने दलील दी कि पटाखे चलाना धर्म के मौलिक अधिकार का हिस्सा नहीं है। वकील ने कहा कि पूजा करना धार्मिक आस्था का हिस्सा हो सकता है लेकिन पटाखे जलाना धार्मिक गतिविधि के लिए अनिवार्य नहीं है। उन्होंने इस संदर्भ में टिप्पणी की कि यदि भगवान को पता चले कि उनके नाम पर पटाखे जलाने से लोगों खासकर बच्चों को परेशानी हो रही है, तो वे भी हैरान होंगे।

    इस मुद्दे पर न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने सवाल किया कि पटाखों का धर्म से आखिर क्या संबंध है। अदालत की सहायता कर रहीं अपराजिता सिंह ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल के पक्ष में हर बार धार्मिक आस्था से जुड़ी दलीलें दी जाती हैं जबकि इसके दुष्प्रभावों को भी गंभीरता से देखने की जरूरत है। अपराजिता सिंह ने कहा कि यदि भगवान को यह पता चले कि उनके नाम पर पटाखे जलाने के कारण बच्चों को तकलीफ हो रही है और वे बीमार पड़ रहे हैं, तो वे भी हैरान रह जाएंगे। उनकी दलील का जोर इस बात पर था कि धार्मिक आस्था के नाम पर ऐसी गतिविधियों को उचित नहीं ठहराया जाना चाहिए, जिनसे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

    Share:

  • मराठी अभिनेत्री मधु कांबीकर का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली: दिग्गज एक्ट्रसे और लावणी कलाकार मधु कांबीकर (Madhu Kambikar) का 12 अक्टूबर 2026 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार थीं. उनके जाने से मराठी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. मराठी फिल्मों से लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved