img-fluid

इंदौर: कैफे विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट, अपोलो गोल्ड प्राइम की पार्किंग में चले लात-घूंसे

October 13, 2026

इंदौर। लसूड़िया इलाके की अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में सोमवार देर रात एक कैफे में शुरू हुआ विवाद पार्किंग में मारपीट तक पहुंच गया। दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। आरोप है कि युवकों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद गार्ड ने रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने।


  • जानकारी के मुताबिक, कैफे में स्टाफ से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों गुटों के युवक बाहर आ गए। पार्किंग में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही युवक फरार हो गए। वीडियो से होगी पहचान: मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिए। शुरुआती जानकारी में अर्जुन, अंकित और कशिक नाम के युवकों की पहचान सामने आई है। लसूड़िया पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।

    Share:

  • सलमान खान बने कॉफी विद करण 9 के पहले मेहमान, 20 सेकंड के प्रोमो में दिखा नया लुक और आखिरी सीजन की खास झलक

    Tue Oct 13 , 2026
    नई दिल्ली ।सलमान खान (Salman Khan) करण जौहर (Karan Johar) के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के नौवें सीजन के पहले मेहमान बनेंगे। शो का पहला प्रोमो (Promo) जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान नए हेयरस्टाइल और अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। करीब 20 सेकंड के इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved