img-fluid

भारत-चेक रिपब्लिक की दोस्ती को नई ताकत! रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

October 13, 2026

नई दिल्ली: चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. साथ ही दोनों देशों के बीच स्थापित संयुक्त उपक्रमों की प्रगति पर संतोष जताया.

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देना है. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने दोहराया कि भारत और चेक गणराज्य के बीच साझेदारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास एवं सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है.


  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में चेक रिपब्लिक केउप प्रधानमंत्री कारेल हैवलिसेक के साथ एक शानदार मीटिंग हुई. हमने डिफेंस इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन के पूरे स्पेक्ट्रम का रिव्यू किया और हमें अलग-अलग जॉइंट वेंचर्स की प्रोग्रेस और सक्सेस देखकर खुशी हुई. हम आत्मनिर्भर भारत को प्रमोट करने के लिए इंडिया-चेक जॉइंट डिफेंस कमेटी के अंडर इस कोलेबोरेशन को और बढ़ाने पर भी सहमत हुए.’

    चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक 12 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान वह कई मंत्रालयों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. उनके बेंगलुरु और मुंबई के औद्योगिक केंद्रों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है.

    इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी के लिए ‘मेड इन इंडिया’ विमानों के निर्माण में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई. साथ ही टिकाऊ बुनियादी ढांचे, ग्रीन मोबिलिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

    Share:

  • बाइक और दुधारू भैंस की मांग... नहीं मिला तो विवाहिता को निकाला

    Tue Oct 13 , 2026
    मधुबनी: बिहार के मधुबनी में बेटी का संसार बसाने के सपने के साथ एक पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये पानी की तरह बहाए. पांच लाख नकद, दो भर सोना, टीवी, बर्तन और कपड़े दिए गए. इसके बावजूद, लोभी ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी. मोटरसाइकिल और दुधारू भैंस की मांग पूरी न होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved