img-fluid

इंदौर में व्यापार के नाम पर 25 लाख की ठगी, होटल में बैग बदलकर फरार हुए आरोपी

October 13, 2026

इंदौर।  इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में व्यापार के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फाइबर मैट का सौदा करने के बहाने दो लोगों ने व्यापारी को होटल में बुलाया और चालाकी से रुपयों से भरा बैग बदलकर फरार हो गए। जब व्यापारी माल लेने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा, तब उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल इंदौर में धोखाधड़ी का यह मामला 11 अक्टूबर का है। लसुडिया थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले व्यापारी अंकुर शर्मा की सितंबर में रामचंद्र मलिक और अनिल कुमार नाम के दो लोगों से पहचान हुई थी। दोनों ने खुद को मुंबई का निवासी बताते हुए फाइबर मैट के व्यापार का सौदा किया था।जिसमें आरोप है कि विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में व्यापारी से करीब 25 लाख रुपये लिए गए। इस दौरान आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग बदलकर दूसरा बैग थमा दिया और व्यापारी को ट्रांसपोर्ट नगर से माल लेने के लिए कहा। वही जब व्यापारी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा और सूटकेस खोला, तो उसमें रुपये नहीं मिले। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद मिले। व्यापारी होटल पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों आरोपी चेकआउट कर फरार हो चुके थे। शिकायत के बाद विजयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • फ्लाई दुबई मामले में बड़ी खबर, मालदीव के दो पायलट UAE में गिरफ्तार

    Tue Oct 13 , 2026
    डेस्क। दुबई से तेल अवीव जाने वाले विमान में को पायलट पर हमला करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE पुलिस ने फ्लाईदुबई के लिए काम करने वाले मालदीव के दो पायलटों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ओमान के एक को-पायलट अल-हम्मामी द्वारा दुबई-तेल अवीव फ्लाइट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved