img-fluid

इंदौर: सेंट्रल जेल में नवरात्रि की धूम, कैदियों ने बनाई देवी की सुंदर मूर्ति

October 13, 2026

इंदौर। देशभर में जहाँ नवरात्रि को धूमधाम से मनाया जा रहा है, तो वही इंदौर की सेंट्रल जेल में भी कैदी माँ की भक्ति और आराधना में लीन नजर आ रहे है। यहाँ रोजाना गरबे और आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे जेल के करीब 500 कैदी और जेल का स्टाफ शामिल हो रहा है। जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि रविवार से देशभर में नवरात्रि शुरू हुई है, उसी क्रम में जेल में भी देवी जी की स्थापना की गई है।


  • सबसे खास बात ये है कि देवी जी की मूर्ति का निर्माण कैदियों ने जेल के अंदर ही किया है। जेल में गरबा टीम शाम को गरबा कर रही है, वहीं महिला बंदियों की भजन मंडली भजन कर रही है। लगभग 500 कैदी पूरे नौ दिन तक देवी जी के उपवास कर रहे हैं,जिनके लिए फलाहारी की व्यवस्था की गई है। उपवास करने वालों में लगभग 40 से 45 महिला कैदी भी शामिल हैं। आखरी दिन जेल में हवन-यज्ञ के साथ पर्व का समापन होगा। फिलहाल जेल का माहौल इन दिनों बेहद भक्तिमय नजर आ रहा है।

    Share:

  • महिला पत्रकारों के साथ बदसलुकी मामले में दिल्ली पुलिस को तलब किया सुप्रीम कोर्ट ने

    Tue Oct 13 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने महिला पत्रकारों के साथ बदसलुकी मामले में (Regarding incident of Misconduct with Female Journalists) दिल्ली पुलिस को तलब किया (Has summoned Delhi Police) । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन आरोपों का गंभीरता से संज्ञान लिया, जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों की कवरेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved