img-fluid

नहीं बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, बिना टिकट एंट्री बंद; रेलवे का फैसला

October 14, 2026

डेस्क: त्यौहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर संभावित भीड़ और अचानक ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने से मचने वाली अफरा-तफरी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने क्षेत्रधिकार में आने वाले सभी स्टेशन मास्टरों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें साफ तौर पर कहा है कि दिवाली और छठ तक ट्रेनों के प्लेटफार्म में कोई बदलाव नहीं होगा.

स्टेशन पर क्राउड कंट्रोल के लिए भी रेलवे ने पुख्ता प्रावधान किए हैं. इसमें व्यवस्था दी है कि चाहें यात्री हों या उन्हें रिसीव करने वाले, बिना टिकट स्टेशन में एंट्री नहीं दी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने त्यौहारी सीजन में अलग अलग शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है.


  • पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, वाराणसी, लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है. कोशिश की गई है कि ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने तक यात्री वेटिंग एरिया व विश्राम स्थलों पर रहें. इसके लिए इन स्टेशनों पर रेलवे विश्राम स्थल की व्यवस्था कराई गई है. इसी के साथ रेलवे उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, लाइट की व्यवस्था, मोबाइल चार्ज की व्यवस्था व CCTV कैमरे की व्यवस्था भी कराई गई है.

    गोरखपुर जंक्शन पर लगभग 2500 वर्ग मीटर में यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था किया गया है. यहां पर लगभग 2000 यात्री बैठ सकेंगे, वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किये जा रहे है. रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और पुल पर भी रेलवे सुरक्षा बल की जवानों को लगाया जा रहा है. जगह जगह लगे CCTV कैमरों से प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया की निगरानी होगी.

    मुख्यालय और मंडल स्तर पर पर बनाए गए वार रूम में 24 घंटा अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह अधिकारी रोजाना के यात्रियों की भीड़ का आकलन करेंगे. जिससे जरूरत पड़ने पर रेलवे और स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सके. त्योहारों पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ का आकलन करते हुए रेलवे ने यात्रियों के खान पान और पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था कर रही है.रेलवे की पूरी कोशिश है कि इस त्यौहारी सीजन में सबकी यात्रा मंगलमय हो.

    Share:

  • जरा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की दयनीय हालत तो देखिए... SC ने क्यों कहा ऐसा?

    Wed Oct 14 , 2026
    नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एक फैसले और कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है. अदालत ने हत्या के एक मामले में हाई कोर्ट की ओर से IPC की धारा 302 को 304 पार्ट I और 304 पार्ट II में बदलने पर नाराजगी जताई. साथ ही याचिकाकर्ता और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved