img-fluid

सिक्सर किंग इंडिया! टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

October 15, 2026

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने मुकाबले में हार के बावजूद एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ही करने में कामयाब हो सकी थी। भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में दबदबा देखने को मिलता है और अब 2000 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है।


  • टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने अब तक 297 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कुल 45713 रन बनाए हैं और 2010 छक्के लगाने में कामयाब रही है। टीम इंडिया से पहले टी20 इंटरनेशनल में 2000 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ने किया था, जिन्होंने अब तक 259 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनकी तरफ से 2026 छक्के लगाए जा चुके हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पास इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर पहुंचने का शानदार मौका रहने वाला है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 267 मुकाबले खेले हैं और 1585 छक्के लगाए हैं।

    Share:

  • 'अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे', दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा

    Thu Oct 15 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि वह कल कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रमुख अभिजीत डिपके को कंट्रोल करने के लिए “सभी संभव कदम” उठाएगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved