
महिदपुर। नगर पालिका द्वारा हरबाखेड़ी डेम के शटर लगाए जाने के बाद घाटों पर जलस्तर बढ़ गया है, वहीं धुलेट स्टॉप डेम भी ओवरफ्लो हो रहा है। इस बार बारिश कम होने और पानी की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने किसानों व आमजन के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर डेम के शटर लगाने मांग की थी।
इसके बाद नपा ने हरबाखेड़ी डेम के शटर लगाए, जिससे घाटों पर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष बारिश का आंकड़ा भी 27 इंच पर ही थम गया, जो औसत बारिश से 9 इंच कम है। कम बारिश के चलते जलस्तर बढ़ाने व पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डेम में पानी रोकने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों ने विधायक दिनेश जैन बोस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved