img-fluid

पन्ना: हादसे में पिता की मौत, शरीर से बंधा था मासूम; खरोंच तक नहीं आई

October 25, 2026

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे झाड़ियों में 24 अक्टूबर को 21 वर्षीय युवक का शव और उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सरफराज पारधी के रूप में हुई है, जो कुपना घाट (नगवाखेड़ा) का रहने वाला था.

इस दुर्घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मृतक पिता के शरीर से उसका डेढ़ साल का मासूम बच्चा बंधा हुआ था. गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में मासूम को खरोंच तक नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है. ​घटना की जानकारी मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.


  • डॉक्टर आशीष तिवारी द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के शरीर से बंधे मिले मासूम बच्चे को लेकर हर कोई हैरान है. पुलिस को मौके पर बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुसने के निशान भी मिले हैं, जिससे शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और बच्चा किस तरह बंधा हुआ था, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है.

    ​मृतक सरफराज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के मुताबिक, सरफराज के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है. घटना के संबंध में मृतक की बुआ सुती बाई ने बताया कि हादसे के वक्त सरफराज की पत्नी बड़की बाई अपनी बच्ची का इलाज कराने कटनी गई हुई थी. परिजनों ने यह भी बताया कि 22 अक्टूबर को ही युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का खुलासा हो सके.

    Share:

  • मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कल फैसला, कोर्ट में पेश हो सकते हैं

    Sun Oct 25 , 2026
    नई दिल्ली: सुल्तानपुर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 2018 में कथित अपमानजनक बात कहने के आरोप में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर मानहानि का केस चल रहा है. इस केस में सोमवार, 26 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा. 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई थीं. इसके बाद जज ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved