img-fluid

आर्थिक शक्ति का नया चैप्टर लिख रहा भारत… CM योगी ने PM को दिया श्रेय

October 25, 2026

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है. आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है. देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ‘नए भारत’ में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘नए भारत’ में नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है. आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं.


  • मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं. वे राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

    मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार का संकल्प भी बताया, कहा कि हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम. राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा.

    Share:

  • पन्ना: हादसे में पिता की मौत, शरीर से बंधा था मासूम; खरोंच तक नहीं आई

    Sun Oct 25 , 2026
    पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क किनारे झाड़ियों में 24 अक्टूबर को 21 वर्षीय युवक का शव और उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सरफराज पारधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved