img-fluid

UP : राहुल गांधी सुल्तानपुर के लिए रवाना, मानहानि मामले में विशेष अदालत में होंगे पेश

October 26, 2026

सुल्तानपुर. गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी (Offensive remark) के आरोप में सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ चल रहे मानहानि (defamation case) के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में 26 अक्तूबर की तारीख फैसले के लिए तय की है। अदालत ने सोमवार को आने वाले फैसले के समय पर सांसद राहुल गांधी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवाद दायर किया। इस मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता ने अपनी लिखित बहस में विवादित बयान को स्वीकार किया है, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने समेत अन्य तर्क रखे हैं।


  • वहीं, परिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने विवादित बयान देने की बात स्वीकार करने के आधार पर सांसद राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने की मांग की है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर फैसले के लिए पत्रावली सुरक्षित की है।

    एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे सांसद राहुल गांधी
    अमित शाह के खिलाफ आठ साल पहले दिए गए अपमानजनक टिप्पणी के आरोप से जुड़े मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद राहुल गांधी हाजिर होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि संगठन की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के माध्यम से सांसद राहुल गांधी के आगमन की जानकारी मिली है।

    Share:

  • PM मोदी के पिता पर खड़गे की विवादित टिप्पणी: पटना में दर्ज हुई शिकायत, आज देशभर में प्रदर्शन करेगी BJP

    Mon Oct 26 , 2026
    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पिता (father) पर दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बयान को लेकर खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है. इसके साथ ही बीजेपी (BJP) ने सोमवार दो देशभर में खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved