img-fluid

टैक्स अफसर पर लोकायुक्त की दबिश करोड़ों की काली कमाई उजागर

October 27, 2026

  • सुबह से कार्रवाई जारी, जबलपुर से भोपाल तक फैला साम्राज्य, परिजनों के नाम संपत्ति का अंबार

जबलपुर। शहर में वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकाने पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह 6 बजे छापा मारकर अकूत संपत्तियों का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले को प्राप्त शिकायत के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। दमोह में पदस्थ इस अधिकारी की कुल वैध आय 1 करोड़ 3 लाख 73 हजार 317 रुपये आंकी गई थी, जबकि उनके द्वारा किया गया कुल खर्च 3 करोड़ 78 लाख 25 हजार 707 रुपये पाया गया। यह आंकड़ा उनकी वास्तविक आय से 264.64 प्रतिशत अधिक है। प्राथमिक पड़ताल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 13(1)(बी) व 13(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई।


  • संपत्तियों का चौंकाने वाला कच्चा चि_ा
    लोकायुक्त की प्राथमिक जांच में जबलपुर स्थित 278.74 वर्गमीटर भूमि के दस्तावेज मिले हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख 60 हजार 880 रुपये दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त पत्नी निधि जैन के नाम पर जबलपुर में 2 प्लॉट तथा भोपाल में जमीन पर बना एक भव्य बंगला, एक अतिरिक्त प्लॉट और एक आवासीय फ्लैट मिलने की पुष्टि हुई है। परिजनों के नाम पर भी संपत्तियों का बड़ा संजाल खड़ा किया गया था। सागर जिले के बांदा में माता शशि जैन एवं पिता कोमलचंद जैन के नाम पर प्लॉट खरीदकर उस पर पक्का मकान निर्मित कराया गया था।

    अफसर की अकूत दौलत में वाहन और बीमा
    जांच पड़ताल में यह तथ्य भी प्रमाणित हुआ है कि अचल संपत्तियों के साथ-साथ चल संपत्ति में भी भारी पूंजी लगाई गई थी। आरोपित की पत्नी के नाम से मारुति स्विफ्ट कार सहित अन्य पहिया वाहन पंजीकृत पाए गए हैं। इसके अलावा परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर कई जीवन बीमा पॉलिसियों में भारी रकम का नियमित निवेश किया जा रहा था। लोकायुक्त पुलिस अब बैंक खातों, लॉकरों और अन्य वित्तीय निवेशों से जुड़े सभी मूल अभिलेखों की गहन पड़ताल कर रही है।

    तीन विशेष दलों ने संभाला जांच का जिम्मा
    भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष पुलिस स्थापना के शीर्ष अधिकारियों योगेश देशमुख और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह समूची कार्रवाई संचालित हुई। एसपी अंजुलता पटले के निर्देशन में गठित 3 अलग-अलग दलों ने एक साथ कमान संभाली। पहले दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी व निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया रहे, दूसरे दल की अगुवाई उप पुलिस अधीक्षक रेखा प्रजापति ने की, जबकि तीसरे दल में निरीक्षक रजनी तिवारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

    Share:

  • जज के सामने मुकर गई प्रेमिका, इनकार पर कोर्ट में रेलिंग से लटका प्रेमी

    Tue Oct 27 , 2026
    जोधपुर: जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को बड़ा बवाल हुआ. यहां एक 22 वर्षीय युवक खुदकुशी के इरादे से एडवोकेट चैंबर की बालकनी की रेलिंग से लटक गया. संयोग ठीक था कि वहां मौजूद वकीलों की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved