img-fluid

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस

October 27, 2026

  • एक नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

जबलपुर। मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी की है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओÓ अभियान के तहत 1 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपाल, घर-घर संपर्क और संगठनात्मक बैठकों के जरिए मतदाता सूचियों की जांच का अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा घोषित अभियान के तहत पार्टी प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करेगी। कांग्रेस का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की पारदर्शी जांच जरूरी है, ताकि प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से बाहर न रह जाए।


  • 25-26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम
    अभियान के अगले चरण में संविधान दिवस के अवसर पर 25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलोÓ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 25 नवंबर को ग्वालियर में एकत्रित करने और 26 नवंबर को दिल्ली रवाना करने की तैयारी है। कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा और यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं पार्टी के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार तय की जाएंगी। इस दौरान पत्रवार्ता में सांसद कल्याण काले, पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक संजय यादव, विनय सक्सेना आदि के साथ अन्य उपस्थित रहे।

    मध्यप्रदेश में 34.25 लाख नाम हटने का दावा
    पत्रवार्ता के दौरान कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 थी। प्रारूप मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 रह गई, जबकि अंतिम सूची में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता दर्ज किए गए। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 34 लाख 25 हजार 78 नाम हटाए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, प्रारूप सूची से अंतिम सूची तक 8 लाख 49 हजार 82 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज हुई। अंतिम सूची में 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिला और 904 तृतीय लिंग के मतदाता दर्ज बताए गए हैं। कांग्रेस ने अनुपस्थित, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों जैसी श्रेणियों में हटाए गए नामों के मामलों की जांच तथा पात्र मतदाताओं से जुड़ी शिकायतों के निराकरण की मांग की है।

    बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षक’ करेंगे निगरानी
    अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंटों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को ‘वोट रक्षक‘ के रूप में सक्रिय कर मतदाता सूची की जांच, शिकायतों का संकलन और दस्तावेजों के आधार पर मामलों का सत्यापन कराया जाएगा। पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने और मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधरवाने की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।

    Share:

  • ट्विशा शर्मा मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला सुरक्षित

    Tue Oct 27 , 2026
    हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी जबलपुर। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस अजय निरंकारी की कोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved