img-fluid

भंडारा टैक्स वसूली में घायल पारस की मौत, छह गिरफ्तार

October 27, 2026

जबलपुर। रांझी के आजाद नगर में रविवार को भंडारे के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल पारस यादव की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आजाद नगर में चल रहे भंडारे के दौरान उपजे विवाद में पारस यादव सहित अन्य लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल भेजा था। मेडिकल में पारस की हालत नाजक बनी हुई थी। इलाज के दौरान सोमवार रात पारस की हालत बिगड़ते चली गई और उसकी मौत हो गई है। इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी समीर वंशकर, रोहित, यश, छोटू सहित अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।


  • ये रहा मामला
    रांझी में रविवार को भंडारा टैक्स का एक मामला सामने आया था। चार युवक दबंगई करते हुए पांच हजार रूपए मांग रहे थे। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो लाठी और चाकुओं से हमला कर दिया था। रवि शंकर गोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अक्टूबर को रात लगभग 10 बजे दुर्गा मंदिर मरघटाई के पीछे आजाद नगर गोकलपुर में भंडारा चल रहा था। वह अपने साथी गंगा ठाकुर व बबलू तिवारी के साथ मंदिर के सामने रोड पर खड़ा था। तभी समीर वंशकार का लड़का यश अपनी बुलट गाड़ी से तेजी से निकला। भंडारा चलने से हम लोगों ने गाड़ी धीरे चलाने के लिये कहा। इसी बात पर यश वंशकार बोला कि हमारी मर्जी है, चाहे जैसे चलायें। कहकर चला गया। कुछ देर बाद समीर वंशकर अपने साथी रोहित, यश व छोटू के साथ आकर बोला कि अगर मोहल्ले में कार्यक्रम करना तो टैक्स के रूप में 5 हजार रूपये की मांग करने लगा था। रूपये देने से मना किया तो चारों अपशब्द करते हुए डंडा से हमला कर दिया था। मौके पर उसकी पत्नी भारती एवं बेटा सहित मोहल्ले के पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर एवं अन्य लोग बीच बचाव करने लगे थे। समीर ने चाकू से हमलाकर पप्पू बर्मन, अनुज कोल को चोट पहुंचा दी थी। यश, रोहित एवं छोटू लाठी डंडा से तथा ईंट फेंककर मारे थे। इससे पत्नी, बेटा, पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर को भी चोटें आईं थीं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved