img-fluid

भोपाल के कैफे में पिस्टल लेकर पहुंचे छात्र, युवक को धमकाया, पुलिस जवान पर भी तानी बंदूक

October 29, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में निजी कॉलेज (Private college) के छात्रों (Students) के बीच पुरानी रंजिश का मामला हथियार दिखाकर धमकाने तक पहुंच गया। इंद्रपुरी टी चौराहे स्थित एक कैफे में युवक को धमकाने पहुंचे दो छात्रों पर पिस्टल तानने का आरोप है। विवाद शांत कराने के लिए आगे आए सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस जवान को भी आरोपियों ने निशाना बनाया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आई है।

एक सप्ताह पहले हुआ था विवाद, तभी से चल रही थी रंजिश
मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले शिवांशु और पृथ्वीराज सिंह राजपूत के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान पृथ्वीराज के साथियों ने शिवांशु के साथ मारपीट की थी। इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते पृथ्वीराज सिंह राजपूत अपने साथी राज राजपूत के साथ इंद्रपुरी टी चौराहे स्थित कैफे पहुंचा। आरोप है कि राज राजपूत अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। कैफे में मौजूद शिवांशु को धमकाने के दौरान विवाद बढ़ गया और उसे हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की गई।

युवक के बाद बीच-बचाव करने आए पुलिस जवान पर तानी पिस्टल
कैफे में विवाद बढ़ने पर सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिस जवान ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान राज राजपूत ने पुलिसकर्मी पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस जवान को हथियार दिखाने की इस घटना से मामला और गंभीर हो गया। बताया जा रहा है कि कैफे में हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी के पिस्टल के साथ दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।


  • दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, तलाश में जुटी पुलिस
    अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिपलानी थाना क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के छात्र कैफे पहुंचे, जहां मारपीट हुई और एक युवक पर पिस्टल तानी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी को भी निशाना बनाया गया।

    अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद से पृथ्वीराज सिंह राजपूत और राज राजपूत फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है। जांच में विवाद की वजह, दोनों पक्षों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Share:

  • केदारनाथ धाम : बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु उत्साहित

    Thu Oct 29 , 2026
    रुद्रप्रयाग. केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी (Snowfall) से बाबा केदार (Baba Kedar ) की नगरी बर्फ की सफेद चादर (white blanket ) में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु (pilgrims ) उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved