img-fluid

प्रयागराज में जमीन के नीचे ड्रमों में मिले करोड़ों रुपये, पुलिस ने मकान घेरा

October 29, 2026

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj, Uttar Pradesh) में पुलिस ने एक मकान के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए ड्रमों से करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। ड्रमों में नोटों की गड्डियां (Stacks of banknotes) भरी हुई थीं। बुधवार रात हुई कार्रवाई के दौरान देर रात तक करीब चार करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी थी। सूत्रों के अनुसार, बरामद रकम 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिनती पूरी होने के बाद ही कुल राशि की पुष्टि हो सकेगी।



  • मामला बरईपुर रामनगर का है। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई की और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसकी निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराई गई, जहां एक के बाद एक कई ड्रमों से नोटों की गड्डियां निकलीं। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने नोटों की गिनती के लिए संबंधित विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। देर रात तक पुलिस की जांच और पूछताछ जारी थी। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    पुणे की फर्म से रुपये लाने की चर्चा

    सूत्रों के मुताबिक, बरईपुर रामनगर का संबंधित व्यक्ति कुछ साल पहले पुणे में एक फर्म में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह नोटबंदी के दौरान बोरियों में भरे रुपये लेकर वहां से फरार हो गया था। गांव लौटने के बाद उसने कई बीघा जमीन खरीदी और कथित तौर पर नोटों को ड्रमों में भरकर मकान के अंदर जमीन में दबा दिया।

    बताया गया है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी पट्टीदार से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी दौरान जमीन में रुपये दबाकर रखने की जानकारी पुलिस तक पहुंची। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार रात मकान में दबिश दी और खुदाई कराकर नकदी बरामद की।

    गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी रकम

    डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि बरईपुर रामनगर में एक व्यक्ति के मकान से करोड़ों रुपये मिले हैं। नकदी की गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम स्पष्ट हो सकेगी। व्यक्ति को हिरासत में लेकर रुपये के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    नकदी मिलने की खबर से जुटी भीड़

    पुलिस द्वारा मकान की घेराबंदी किए जाने पर शुरुआत में आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में जमीन के नीचे से नोटों का जखीरा मिलने की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। क्षेत्र में नकदी बरामद होने की चर्चा तेजी से फैल गई।

    पुलिस फिलहाल बरामद रकम की गिनती कराने के साथ ही नकदी के स्रोत और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Share:

  • कच्चे तेल के बढ़ते दाम और कमजोर मानसून.. भारत के सामने दोहरी चुनौती.. आम आदमी पर महंगाई की मार!

    Thu Oct 29 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) की अर्थव्यवस्था (Economy) के सामने इस समय दो बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude oil) की बढ़ती कीमतें (Rising Prices) और दूसरी मानसून के कमजोर रहने से पैदा हुआ सूखे का खतरा। ये दोनों समस्याएं अलग-अलग जरूर हैं, लेकिन जब एक साथ सामने आती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved