img-fluid

कोलकाता के हल्दीराम के रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई…. कॉकरोच-मक्खियां मिलने पर आउटलेट दो दिन के लिए बंद

October 29, 2026

कोलकाता। बड़े नाम और ग्राहकों के भरोसे के बावजूद खाद्य सुरक्षा के मानकों में लापरवाही सामने आई है। कोलकाता (Kolkata) के वीआईपी रोड स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेंट (Haldiram Restaurant) में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच के दौरान खाने के काउंटर की अलमारियों और टेबल के नीचे कॉकरोच व मक्खियां (Cockroaches and Flies Found) मिलीं। सफाई में खामियां मिलने पर मंगलवार को रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया। संचालकों ने साफ-सफाई और कीट नियंत्रण के लिए दो दिन तक रेस्टोरेंट बंद रखने पर सहमति जताई है।


  • खाद्य सुरक्षा विभाग की दोबारा जांच के बाद ही इसे खोलने की अनुमति मिलेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को पका हुआ खाना रखने वाली अलमारियों के अंधेरे कोनों में भी कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। इसे खाद्य स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन माना गया।

    तेल की गुणवत्ता जांचने वाली मशीन भी लगानी होगी
    रेस्टोरेंट में कई तरह के तले हुए व्यंजन बेचे जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने रोजाना इस्तेमाल होने वाले तलने के तेल की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए जांच मशीन लगाने का भी निर्देश दिया है। सफाई और स्वच्छता संबंधी उपाय पूरे होने के बाद संचालकों को विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। निरीक्षण में संतुष्ट होने पर ही रेस्टोरेंट दोबारा खुल सकेगा। दीपावली से पहले ग्राहकों की बढ़ती संख्या के बीच रेस्टोरेंट खुला रखकर कीट नियंत्रण और सफाई का काम करना संभव नहीं था।

    Share:

  • चीन के 26 वर्षीय युवक ने बनाया उड़ने वाला स्केटबोर्ड, 10 इलेक्ट्रिक मोटरों की मदद से पार की यांग्त्जी नदी

    Thu Oct 29 , 2026
    नई दिल्ली । चीन (China) के 26 वर्षीय युवक सोंग शिंग्यू (Song Xingyu) ने अपने हाथों से ऐसा उड़ने वाला बोर्ड (Flying Board) तैयार किया है, जिस पर खड़े होकर हवा में उड़ान भरी जा सकती है। उन्होंने इस बोर्ड की मदद से पहाड़ों के ऊपर उड़ान भरने के साथ यांग्त्जी नदी (Yangtze River) को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved